♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*वीर अब्दुल हामिद सेतु की रेलिंग टूटी गंगा में गिरने की संभावना पुलिस जांच में जुटी*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की रात हुई रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुल की रेलिंग टूटी मिली, जिससे यह आशंका गहराई कि कोई वाहन या व्यक्ति गंगा नदी में गिर गया होगा।है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी अंतर्गत हुई है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग और बिखरे लोहे के टुकड़े देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा कब और कैसे हुआ।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीती रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी थी। अंधेरे के कारण कोई कुछ देख नहीं पाया। सुबह जब लोगों ने टूटी रेलिंग देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रजागंज चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र गोताखोरों की टीम तैनात कर पुल के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गंगा में क्या गिरा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]