
प्रख्यात साहित्यकार विवेकी राय एवं एवं स्वर्गीय चंद्रदेव शर्मा निषेश की स्मृति में काव्य संगम एवं गाजीपुर दर्पण सम्मान समारोह* -*17* *अक्टूबर 2025, को नगसर में**

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन स्थित जगजीवन राम इण्टर कालेज में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय एवं स्व चन्द्रदेव शर्मा निशेष जी के स्मृति में गाजीपुर काव्य संगम एवं गाजीपुर दर्पण सम्मान समारोह- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर -1 बजे से, जगजीवन राम इण्टर कालेज, नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन एवं थाना के निकट, जिला – गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन एवं मिशन जामवंत से हनुमानजी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संरक्षण में दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य चेतना समाज के संस्थापक कवि अमरनाथ तिवारी अमर के अध्यक्षता में कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं कवि कुमार प्रवीण के संचालन में होगा।
कार्यक्रम के आयोजन कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने बताया कि उक्त आयोजन में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से उपस्थित रचनाकारों द्वारा डॉ. विवेकी राय एवं स्व चन्द्रदेव शर्मा निशेष जी को काव्यांजलि अर्पित किया जाएगा।
कवि चन्द्रदेव शर्मा निशेष जी के सुपुत्र गजानंद शर्मा को काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा हिन्दी साहित्य शिरोमणि विशेष मानद सम्मान भी भेंट किया जायेगा।
विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को गाजीपुर काव्य संगम में गाजीपुर दर्पण सम्मान/ स्मृति सम्मान भी भेंट किया जायेगा।
विशेष रूप से विशिष्ट रचनाकारों में खण्ड महाकाव्य रचयिता कामेश्वर द्विवेदी, नवगीतकार डॉ. अक्षैवर पाण्डेय,दिनेश शर्मा, शायर शमीम गाजीपुरी, नवीन कुमार मौर्य फायर बनारसी, डॉ. वेद प्रकाश श्रीवास्तव, औषधि पण्डित रंग बहादुर सिंह, अखण्ड गहमरी, गीतकार गोपाल गौरव,डॉ. सुरेश अकेला, विनय पाण्डेय बहुमुखी, डॉ. शिवप्रकाश साहित्य, कृष्णा नन्द दुबे गोपाल,यशवंत यादव,रोहित पाण्डेय, संजय पाण्डेय, पारसनाथ जायसवाल चिंतित बनारसी, अमित शर्मा अमित,दामोदर दबंग, हरिशंकर पाण्डेय,डा. विजय नारायण तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय, सत्यवान साहब -फौजी सहित अनेकों विशिष्ट रचनाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
स्वागत संयोजन पशुपति नाथ पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय धन्नू बाबा, कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी , कवि अमित शर्मा अमित करेंगे।
आगंतुकों का सम्मान कवि चन्द्रदेव शर्मा निशेष जी के सुपुत्र गजानंद शर्मा द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात् हिन्दी साहित्य के लिए समर्पित लोगों के प्रति स्वागत संबोधन भी करेंगे।