
नेताजी सुभाष स्मारक समिति ने मनाया सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन*राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत देगी 5 लाख का अनुदान**

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने नेताजी सभागार के जीणोद्धार के लिए पांच लाख अनुदान देने की घोषणा
गाजीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बसु स्मारक समिति तथा मेरा युवा भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस रौजा गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में तमाम वक्ताओं ने नेताजी के जीवन और संघर्षों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी भारत मां के सच्चे सपूत थे तथा भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे । सुभाष चंद्र बोस जी ने जय हिंद के नारे के अलावा युवाओं से आवाहन किया था कि आप मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दूँगा। यह नारा आज भी अमिट है।








