मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु /व्यापार बंधु की ,बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की गई समीक्षा ,शिकायतों का अगली बैठक के पूर्व निस्तारण का निर्देश

*GR News news network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 13 जून, 2025 । जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक के दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही समिति को अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुूमतियॉ, अनापतित्तयॉ, पंजीयन, लाइसेन्स आदि की जानकारी ली गयी जिसमें विभागो में श्रम विभाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एम0एस0एम0ई0 विभाग, कृषि विभाग, अग्नि शमन विभाग, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लि0, एवं राजस्व विभागों की समीक्षा की तथा उनके लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली गयी। बैठक मे वीर अब्दुल शहीद सेतु लगायी गयी सभी लाइट खराब की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने 20 जून तक पी0डी0 एन0एच0आई को ठीक कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बन्धु व व्यापर बन्धुओ के द्वारा किये गये शिकायतो का अगली बैठक से पहले ही उसका निस्तारण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया।
बैठक में एस0पी0सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, उद्यमी ए०के० दुबे, बशिष्ट सिंह यादव, एंव जनपद के अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।









