*डॉ संगीता बलवंत सहित भाजपा के कुल सात राज्य सभा उम्मीदवारो ने दाखिल किया नामांकन **

G R News
लखनऊ यूपी में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के कुल सातों उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधान भवन के कक्ष संख्या 48 में सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. सभी ने नामांकन के दो दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे. इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा भी मौजूद थे. वहीं, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और डा. संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आशंका जताई जा रही थी कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में 8वां उम्मीदवार उतार सकती है. रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है. उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का ऐलान कर दिया है. भाजपा को भनक लगी है कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी खिलाफत कर सकते हैं. ऐसे में भाजपा के 8वां उम्मीदवार उतारने की संभावना जताई जा रही थी.”
















