
जन ग्रामीण विकाश संस्थान द्वारा मुड़ियारी में जागरूकता कार्यक्रम**

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 05 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के सहयोग से जन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ीयारी में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं और मिशन शक्ति अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
……………………………………







