♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैडमिंटन टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल की जोड़ी बनी चैंपियन**

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

*गाज़ीपुर।* ज़हूराबाद क्षेत्र के अलावलपुर में स्थानीय खेल मैदान पर 25 जनवरी से आयोजित भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ सम्पन्न हुआ। कुल 16 टीमों के बीच चले इस कड़े संघर्ष के फाइनल मैच में आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल की जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से खिताब पर कब्जा जमाया। आदिल और आमिर की जोड़ी ने 2 सेटों के मैच को कड़ी टक्कर में 21- 18और 21- 12 के मुकाबले फ़ाइनल मैच में कामयाबी हासिल की।

फाइनल मुकाबले में आदिल फरहान के क्लासिकल प्लेसिंग्स और जबरदस्त शॉट्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आमिर अफ़ज़ल ने अपने साथी प्लेयर से पूरे खेल के दौरान तारतम्य बनाए रखा। मुख्य अतिथि अनिल यादव ने विजेता जोड़ी, आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं, खेल प्रेमी अमीर हमज़ा ने उपविजेता टीम फैज़ और तफ़सीर को ट्रॉफी देकर उनके खेल की सराहना की।
पूरे टूर्नामेंट में अपने जादुई खेल के लिए आदिल फरहान को महिमा यादव द्वारा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया जबकि फाइनल मैच में उत्कृष्ट योगदान के लिए आमिर अफ़ज़ल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
श्रीराम फाइनेंस कम्पनी की ओर से खेल भावना और बेहतरीन कौशल के लिए आदिल फ़रहान, आमिर अफ़ज़ल, दानिश खां और शादान को विशेष अवार्ड दिए गए।
इस फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य रूप से इमामुद्दीन खां,फैसल खां (सभासद), मानू हयात खां, नौशाद अंसारी, मोनू खां इत्यादि लोग मौजूद रहे। इनके अलावा आयोजक कमेटी के सदस्य, भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पत्रकार गण और खेल प्रेमी इस ऐतिहासिक जीत के गवाह बने।
आयोजक समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]