♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद। चौपाल लगाकर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि।*

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलनपुर गांव में स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष चौपाल लगाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर आधुनिक भारत में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर दलित बस्ती में कांग्रेस नेताओं ने बच्चों में कॉपी और पेन भी वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया था। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी के बलिदान के बाद वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने थे। दुरूह परिस्थितियों में सत्ता सम्हालने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।

वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी की दुखद मौत तमिलनाडु में पार्टी प्रचार के दौरान 1991 में एक बम विस्फोट में 33 साल पहले पहले 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या की गई थी। आतंकी संगठन लिट्टे की एक महिला ने राजीव गांधी की हत्या की थी। राजीव गांधी की जब हत्या हुई, तब उनकी उम्र मात्र 46 साल थी।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक और भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी को बार बार नमन है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से
प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना एवं विद्याधर पांडे चंद्रिका सिंह राजीव सिंह मंसूर जैदी सतीश उपाध्याय हामिद अली राम नगीना पांडे आशुतोष गुप्ता सुमन चौबे धर्मेंद्र कुमार महबूब निशा उमाशंकर सिंह राजेश गुप्ता कृष्णानंद तिवारी अयूब अंसारी शंभू नाथ कनौजिया सदानंद गुप्ता मंगल यादव गुलवास यादव अजय कुमार दुबे कुंदन खरवार पुष्पा देवी चंद्रशेखर मुनिया देवी लाल मुनी अंजनी देवी आसमा सविता देवी किरण देवी देवेंद्र कुमार सिंह मुसाफिर बिन अक्षय अरविंद नंदलाल स्वामी रतन तिवारी मोहम्मद अंसार रईस अहमद राजेश सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]