
सीएम योगी से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने की मुलाकात,समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन*

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
राज्यसभा सांसद ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में जनपद की समसामयिक स्थिति पर गंभीरता पूर्वक वार्ता की। साथ ही राज्यसभा सांसद ने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नाली के निर्माण कार्य कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र देकर अवगत कराई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए।

















