
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कालेज अस्पताल के निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन में किया कानून व्यवस्था की समीक्षा*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर *23.09.2025* को *मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री बृजेश पाठक जी* का जनपद गाजीपुर में आगमन हुआ। जिसके क्रम में माननीय महोदय द्वारा जिला अस्पताल गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया एवं महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई । तत्पश्चात् महोदय द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई व प्रेस वार्ता कर जनपद की विकास योजनाओं की घोषणा की गई एवं * जिलाधिकारी गाज़ीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी को सम्मान स्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार का राजकीय चिन्ह प्रदान किया गया।* इसके पश्चात महोदय द्वारा पुरुष एवं महिला आरक्षियों, आशा, लेखपाल, पंचायत सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात् माननीय महोदय द्वारा *“मिशन शक्ति-5.0”* *महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की नई दिशा” , “मिशन शक्ति-5.0: महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई इबारत”* के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।
*विशेष महिला सुरक्षा दल की भूमिका* –
इस दल का गठन विशेष रूप से महिला सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए किया गया है। यह दल बाज़ारों, विद्यालयों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और त्योहारों के अवसर पर सक्रिय रहेगा।
*जागरूकता संदेश व हेल्पलाइन प्रचार-*
रैली के दौरान महिलाओं को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
*अपेक्षित परिणाम*
• त्योहारों व सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत होगी।
• मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं को शिकायत – समाधान – परामर्श – मार्गदर्शन की चौकड़ी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएँगे।
• SOP पुस्तिकाओं से पुलिस अधिकारियों को एकसमान और मानकीकृत कार्यप्रणाली मिलेगी।
• प्रदेश में महिला-पुरुष समानता, विश्वास और विकास की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा।
* *“मिशन शक्ति-5.0”* केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है।
इस अवसर पर * जिलाधिकारीगाजीपुर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, श्रीमती संगीता बलवंत (मा0 सांसद राज्यसभा), श्री विशाल सिंह “चंचल” (मा0 सदस्य विधान परिषद), श्री बेदी राम (मा0 विधायक), श्रीमती सपना सिंह ( मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर), श्रीमती सरिता अग्रवाल (मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद), मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी* एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*










