♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*स्वतंत्रता सेनानी विंध्याचल राय की मनाई पुण्यतिथि,दी भाव भीनी श्रद्धांजलि*

GRNews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय विंध्याचल राय जी की 43 वीं पुण्यतिथि आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज साधापुर गाजीपुर में क्षेत्रीय जनता अध्यापक गण एवं छात्रों द्वारा पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई । विद्यालय के प्रबंधक श्री रविकांत राय एआईसीसी सदस्य जी ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर स्वर्गीय राय द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि , स्वर्गीय राय का राजनीतिक सफर बहुत ही लंबा एवं कठिनाइयों से भरा रहा था, और विधान परिषद सदस्य के रूप में जिला आजमगढ़ एवं गाजीपुर की जनता का नेतृत्व किया । एक ईमानदार, चरित्रवान एवं समाज के लिए प्रेरणादायक एवं जनता के प्रति जवाबदेह नेता के रूप में उन्हे सदियों तक याद किया जाएगा। श्री राय ने बताया कि नौजवानों एवं छात्रों को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए । उनके याद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने 33 के0 वि0 का विद्युत सब स्टेशन महडौर में स्थापित किया जिससे सैकड़ो गांव को बिजली मिलती है श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में श्री रवि प्रकाश राय प्रधानाचार्य श्री अमित कुमार राय श्री जितेंद्र राय श्री राधेश्याम यादव श्री जितेंद्र नाथ पांडे श्री राणा प्रताप श्री ललित मोहन मिश्रा श्री अमित कुमार श्री ईश्वर चंद्र राम श्री अवनीश त्रिपाठी श्री प्रवीण कुमार श्री प्रेम प्रकाश राय श्री किसलय राय श्री परमेंद्र यादव श्री दीनदयाल श्री विपिन कुमार राय श्री पुनीत कुमार राय श्री मोहन राय श्रीमती प्रतिभा देवी एवं जितेंद्र खरवार और विद्यालय के बच्चों ने स्वर्गीय राय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री रवि प्रकाश राय ने किया ।

भवदीय
अजय कुमार श्रीवास्तव पीसीसी सदस्य प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]