*प्रदेश सरकार प्रतिशोध बस* *आजाद अधिकार सेना के* *नेताओं को फर्जी मुकदमे में* *फसाकर बदनाम कर उनकी* *राजनीतिक गतिविधि बाधित** *करना चाहती है* *जो* *बर्दास्त नहीं करेगी आजाद* *अधिकार सेना* *==*देवेंद्र सिंह राणा

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
मेरठ 13सितंबर2025।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमिताभ ठाकुर एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के ऊपर देवरिया जिले के 1999 के पुराने एवं आधारहीन मामले से जुड़ा मुकदमा पूर्णतः राजनीति से प्रेरित एवं प्रतिशोधपूर्ण है। यह मुकदमा लखनऊ के थाना तालकटोरा में संजय शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया है, जिसमें जालसाजी, धोखाधड़ी एवं सरकारी पद के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगाए गए हैं। इस एफआईआर का उद्देश्य स्पष्ट रूप से आजाद अधिकार सेना के नेताओं को बदनाम करना एवं उनकी सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों को बाधित करना है।
श्री अमिताभ ठाकुर, जो पूर्व आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी निष्ठावान सेवा के लिए जाने जाते हैं, एवं डॉ. नूतन ठाकुर, जो एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ने लंबे समय से देश व उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन के उच्च अधिकारियों के गलत कार्यों को उजागर करने के लिए अनेक शिकायतें दर्ज की हैं, जिसके प्रत्यक्ष परिणामस्वरूप यह राजनीतिक साजिश रची गई है। यह मुकदमा उनके साहसिक संघर्ष का बदला लेने का प्रयास मात्र है, जो लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला है।
आजाद अधिकार सेना इस मुकदमे की कड़ी निंदा करती है तथा इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानती है। संगठन की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि यह साजिश हमारे संघर्ष को कमजोर नहीं कर पाएगी। हम कानूनी सहायता लेकर इस मामले में पूर्ण सहयोग करेंगे एवं दोषियों को बेनकाब करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। साथ ही, आजाद अधिकार सेना देश के सभी सत्यनिष्ठ नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध एकजुट हों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें।
आजाद अधिकार सेना का संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि हमारा लक्ष्य एक भ्रष्टाचार-मुक्त एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना है।







