
थाना जंगीपुर एवं थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा02 नफर शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 एक अदद पिकअप वाहन मय गोवंश बरामद*

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर14.09.2025 को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो प्रभारी दौराने रात्रि गश्त नसरतपुर के पास मौजूद थे । एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप वाहन मरदह से जंगीपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिया । करीब पहुँचकर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप सवार पिकअप लेकर तेजी से जंगीपुर की तरफ भागने लगा । थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा जरिये दूरभाष थानाध्यक्ष जंगीपुर को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया गया । भवरहा मोड के पास खुद को घिरा देख पिकअप सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए । जिन्हें तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला सीएचसी बिरनो गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया व 01 बदमाश मौके से भागने में सफल रहा । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*















