
अष्टभुजा डाक बंगला पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ का अंगवस्त्र पहनाकर नगर विधायक ने स्वागत किया

GRNews Network ब्यूरो अमित श्रीवास्तव
मीरजापुर जिले के लोकप्रिय विधायक रत्नाकर मिश्र ने अष्टभुजा डालबंगले 9 सितंबर को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया इसके बाद वह मंत्री के साथ मीरजापुर नगर के गोसाई पुरवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों को भोजन सामग्री वितरित कर राहत पहुँचाने का कार्य किया। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और समस्या का समाधान कर रही है।








