♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*नोनहरा थाने पर धरना में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु की जांचकर रहे है अपर पुलिस अधीक्षक ,जांचोपरांत होगी विधिक कार्यवाही =SP*

GRNews Network  editor in chief ved Parkash Srivastava

पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि
प्रकरण संज्ञान में आया था, जिसमें दो पक्षों (प्रधान पक्ष एवं पूर्व प्रधान पक्ष) के मध्य बिजली का खम्भा लगाने को लेकर विवाद हुआ था । जिसके पश्चात् 01 पक्ष के लगभग 20-25 लोग थाने पर आकर बैठ गये, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया कि आप सभी चले जाए, क्योकिं यह प्रकरण दूसरे विभाग से सम्बन्धित है । पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरे विभाग से सम्पर्क भी किया गया । परन्तु थाने में उपस्थित लोग समझाने के बाद भी वहाँ से नहीं हटे । रात में अचानक बिजली कट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई, थाने में उपस्थित लोगों को तत्काल वहाँ से जाने के लिए कहा गया, इसके पश्चात् सभी लोग वहाँ से चले गये । किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई । तत्पश्चात् दिनांक 11.09.2025 को एक सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और इस तरह के आरोप लगाये गये कि उसी दिन चोट लग जाने के कारण उस व्यक्ति की मृत्यु हुई है । इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है । उक्त व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । जो भी तथ्य आयेंगे उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]