
*थाना कोतवाली पुलिस ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में प्रतिरूपण कर अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 07.09.2025 को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के द्वितीय दिवस के प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान थाना कोतवाली को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्र एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर गाजीपुर में 01 व्यक्ति प्रतिरूपण कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है । सूचना पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया । पूछताछ के दौरान उक्त पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मेरा नाम संदीप कुमार पुत्र रामाशंकर प्रसाद निवासी कोठिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर है मेरे द्वारा प्रतिरूपण कर मेरे खुद के भाई सौरभ प्रताप पुत्र रामाशंकर प्रसाद निवासी ग्राम कोठिया थाना दुल्लहपुर के स्थान पर परीक्षा देने आया था । उक्त अभियुक्त व सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ वादी – केंद्र अधीक्षक/व्यवस्थापक एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर गाजीपुर श्री पार्था नंदी पुत्र श्री सुधीर चन्द्र नन्दी उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 690/2025 धारा 319(2),318(4) बी0एन0एस0 व 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
1. संदीप कुमार पुत्र रामाशंकर प्रसाद निवासी कोठिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 690/25 धारा 319(2),318(4) बी0एन0एस0 व 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 सलाहुद्दीन थाना कोतवाली गाजीपुर मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
2.उ0नि0 धर्मेन्द्र दूबे थाना कोतवाली गाजीपुर मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








