♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर: पीईटी-2025 के पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्‍न, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 6 और 7 सितम्बर, 2025 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी)-2025 प्रस्तावित है। जिस क्रम में आज दिनांक 06 सितम्बर, 2025 को प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जनपद में बनाये गये विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रथम पाली की परीक्षा में स्वामी शहजानन्द पी0जी0 कालेज पीरनगर एवं इण्टर कालेज करण्डा गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया उन्होने कहा कि कही से भी नकल की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होगे। जनपद में सम्मिलित उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 हेतु 19 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 8280 में 1923 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 8280 परिक्षार्थियों में 1902 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये थे। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शान्पिूर्ण ढ़ग से सम्पन्न करायी गयी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]