
*भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रमोद वर्मा ने मां के नाम एक पेड़ लगाकर हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति का आशीर्वाद लिया आपने जन्मदिन पर**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखनिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपना जन्मदिन हर साल की भांति इस साल भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर, सुप्रसिद्ध मठ हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति का आशीर्वाद लेकर मनाया और बुढ़िया माँ का दर्शन किया। प्रमोद वर्मा प्रमुख समाजसेवी है, व्यापारी हितों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जखनिया क्षेत्र के सतत विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वह हर वर्ष हर वर्ष अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाते हैं और लोगों से आग्रह भी करते हैं कोई भी ऐसा अवसर हो तो अपने जन्मदिन पर आप लोग जरूर एक छायादार वृक्ष लगाए। वृक्ष सुख दुख का साथी होता है। वही इस अवसर पर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने शुभाशीष दिया, सोशल मिडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीटिंग भेजा और शुभचिंतको ने शुभकामनायें प्रेषित किया।

















