♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वदेशी अपनाये भारत को संबृद्ध बनायें – प्रमोद* वर्मा

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता के नेतुत्व में स्वदेशी जन जागरण अभियान चलाया, जिसका सुभारम्भ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने हस्ताक्षर करके किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की स्वदेशी अभियान सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस संबोधन से प्रेरित है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक स्थिति को गति देने और भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया था।
स्वदेशी जागरण अभियान का मुख्य लक्ष्य विदेशी वस्तुओं के बजाय भारतीय वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना, स्वदेशी उद्यमों को प्रोत्साहन देना और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर भारतीय और स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना। भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय उद्योगों और व्यवसायों को सशक्त बनाकर अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करना है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज ने कहा भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ताकि विदेशी सामानों पर निर्भरता कम हो सके।
स्वदेशी उद्योगों के विकास से देश में रोजगार के अवसर पैदा करना।
भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हुए एक आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना।इस अभियान का मकसद ‘वोकल फॉर लोकल’ को राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलन बनाना है.इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने देश में बनी वस्तुओं (स्वदेशी उत्पादों) के उपयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण संदेश देना है। इस अवसर संजीव त्रिपाठी, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, वरुण पाण्डेय, रामप्रताप चौहान, रवि भारद्वाज, छोटेलाल प्रजापति, राजेश जायसवाल, हरिनाथ चौबे, मोनू सिंह, सिक्की अंसारी, मो o मुस्ताक, चन्द्रदेव यादव, अमित कुमार, नीरज सहित प्रमुख लोग मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129