सेवराई धन खरे केंद्र से धान की चोरी विपणन निरीक्षक विकास सिंह ने दी थाने में तहरीर*

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
सेवराई गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक मुख्यालय के परिसर में स्थित सेवराई धान क्रय केंद्र से पिछले कुछ दिनों से धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद सेवराई क्रय केंद्र के विपणन निरीक्षक विकास सिंह ने गहमर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि क्रय केंद्र से लगातार धान की बोरियां चोरी हो रही हैं, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा है।
भदौरा धान क्रय केंद्र से लगातार हो रही धान चोरी।
जांच में मिली खाली बोरियां और गिरे हुए धान
विपणन निरीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला कि सरकारी धान की बोरियां, जो तौलकर रखी जाती थीं, गायब हो रही थीं। बाउंड्री से सटे एक अर्धनिर्मित मकान में कुछ खाली बोरियां और गिरा हुआ धान भी बरामद हुआ है। इसके बाद उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि चोरी की घटनाओं पर काबू पाया जा सके
किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने भी इस मामले में अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र पर किसानों द्वारा धान गिराकर तौलने के लिए छोड़ा जाता है। उनका कहना था कि संभव है कि अज्ञात चोरों का एक गिरोह किसानों के धान के गल्लों से भी धान चोरी कर रहा हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने इस मामले में कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है








