*दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत* *यूपी के कई जिले अलर्ट पर*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा, मऊ, गाज़ीपुर जिलों में धरा 144 लगा दी गयी है। बांदा जेल में बेहोश होने के बाद मुख्तार अंसारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी सेहत पर नजर बनाए हुई थी लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख़्तार के परिजनों ने मौत का कारण जहर देना बताया है। हालत गंभीर होने के बाद उसे पहले आईसीयू में फिर सीसीयू में भर्ती कराया गया था। मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद मऊ और गाज़ीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि जेल में बेहोश होने के बाद मुख्तार अंसारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी सेहत पर नजर बनाए हुई थी लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। कि मुख्तार अंसारी को रात करीब नौ बजे दिल का दौरा पड़ा था और वो बेहोश हो गये









