♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महाशिवरात्रि की चारों प्रहर असंख्य पार्थिवशिवलिंग अर्चनकर सिद्धपीठ हथियाराम मठ द्वारा किया जाएगा महाकुंभ पूर्णाहुति*

GR newsBrodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर/महाकुंभ प्रयागराज। सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा महाशिवरात्रि की रात्रि के चारों प्रहर असंख्य पार्थिवशिवलिंग बनाकर काशी के प्रकांड वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में भव्य पूजन रुद्राभिषेक इत्यादि कर महाकुंभ की पूर्णाहुति की जाएगी। इस निमित्त 20 फरवरी दिन गुरुवार से महारूद्र स्वाहाकार एवं शतचंडी का आयोजन किया गया है। जिसकी पूर्णाहुति महाशिवरात्रि की रात्रि में महानिशा पूजा के दौरान किया जाएगा।
गौरतलब हो कि प्रयागराज में लगे महाकुंभ में प्रायः बसंत पंचमी स्नान के बाद जहां तमाम सिद्ध संत महात्मा अपने शिविर विसर्जित कर गंतव्य को प्रस्थान कर जाते हैं। वही 750 वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पीठाधीश्वर स्वामी महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा अपनी सिद्धपीठ की परंपरा अनुसार पूरे 45 दिनों तक प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में ही प्रवास किया जा रहा है। सेक्टर 19 शंकराचार्य चौक मुरी मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ के सिविर में प्रारंभ से ही जहां तीन महामंडलेश्वर एक साथ प्रवास कर रहे हैं। वहीं अनवरत पूजन अनुष्ठान व भंडारे का भी आयोजन लगातार चल रहा है। सिद्धपीठ पीठाधीश्वर जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने बताया कि सिद्धपीठ की परंपरा अनुसार महाशिवरात्रि की महानिशा में चारों प्रहर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग (मिट्टी के शिवलिंग) बनाकर सभी प्रहरों के अलग-अलग रुद्राभिषेक पूजन अभिषेक किया जाता है। जिसे हम महानिशा की महापूजा भी कहते हैं। इस महापूजा में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस पूजन अर्चन के बाद महाकुंभ से सिद्धपीठ हथियाराम मठ का शिविर हटाया जाएगा। जो महाकुंभ के पूर्णाहुति भी होगी। इस आयोजन के मुख्य यजमान शिवानंद सिंह व सिद्धपीठ हथियाराम मठ के समस्त शिष्य भक्त मंडल होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]