♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

तुम्ही ने दर्द दिया है तुम्ही दवा देना, बनारस की जनता इस दर्द की दवा, 4 जून को मोदी को वापस गुजरात भेजकर देगी – पवन खेड़ा |*| *इंडिया गठबंधन की आंधी चल रही है, बीजेपी 400 सीटें संविधान बदलने के लिए मांग रही – पवन खेड़ा |*|

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने वाराणसी में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस के वाराणसी लोकसभा प्रत्याशी अजय राय के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत पहले से यहां से आना चाहता था,आज वह अवसर काशी के कोतवाल और भगवान विश्वनाथ ने दिया |

पवन खेड़ा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आज मैं आकर यहां बहुत प्रसन्न हूं और पहले भी प्रश्न था लेकिन यहां आकर और बढ़ गया है मैं 19 राज्यों में चुनाव प्रचार करते हुए यहां आया हूं और हर राज्य में स्थिति ऐसी बन रही है एक आंधी चल रही है बदलाव की, इस आंधी को शायद हमने भी पहले कम आंका था | पहले चरण के बाद भरोसा बढ़ता चला गया और अब काशी आए हैं बनारस … वाराणसी के लोगों से एक लाइन में कहने आया हूं तुम्ही ने दर्द दिया है तुम्ही दवा देना जिसको आपने दो बार जिताया ,आप उसको वापस गुजरात भेज देना क्योंकि यहां भी धोखा दिया यहां भी झूठ बोला यह एक ऐसी नगरी है जहां कोई भी आकर भगवान शिव की शरण में अपने को समर्पित कर सभी दोष छोड़ देता है लेकिन मोदी जी ने काशी के लोगों से भी झूठ बोला |
पवन खेड़ा ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री हार की हताशा में इतना ज्यादा अपने स्तर और गरिमा को घटा रहा है आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते ,कांग्रेस का इतिहास वाराणसी में बड़ा स्वर्णिम रहा है | पंडित कमलापति त्रिपाठी के नाम और उनकी सिद्धांत की कहानियां सुनते सुनते हम बड़े हुए लेकिन कभी सुना आपने ” मुजरा ” जैसा विपक्ष के लिए देश का प्रधानमंत्री इस्तेमाल करे, आप बीमार नहीं है तो क्या हैं ? अगर बीमार हैं तो इलाज कराइए और थक गए हैं तो आराम करिए ,जाइए गुजरात वापस ,भारत की राजनीति में कीचड़ क्यों फैला रहे हो ? अब कमल नहीं खिलने वाला, चाहें जितना कीचड़ फैलाओ,
पवन खेड़ा ने कहा कि एक सभ्यता है भारत की वाराणसी में आओ तो सभ्यता के पूरे दर्शन होते हैं सैकड़ो – हजारों साल की संस्कृति की सभ्यता के दर्शन वाराणसी में होते हैं और यहां का प्रतिनिधि उसके मुंह से ऐसे शब्द निकले कि मंगलसूत्र छीन लेंगे, हिंदू – मुसलमान, भैंस छीन लेंगे, मुजरा करना ,यह क्या है ? वाराणसी के एक-एक वोटर का अपमान यहां का प्रतिनिधि कर रहा है इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके पवन खेड़ा ने कहा अभी हमारे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय साहब से मैं बात कर रहा था वह भी अचंभित है की उन्हें राजनीति में इतने साल हो गए कभी ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जो इस तरह की बदजुबानी करता हो और देश का राजा बना हुआ हो |
पवन खेड़ा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संस्कृति तो उनकी आपको मैं क्या बताऊं, साहब 2014 में आए तो आडवाणी जी को रिटायर कर दिया कि घर बैठिए आपकी जरूरत नहीं अभी हफ्ते पर पहले नड्डा जी से कहलवा दिया कि आर.एस.एस की जरूरत नहीं हम उससे भी बड़े हो गए ,अब जो आर.एस. एस का नहीं हुआ ,जो आडवाणी जी का नहीं हुआ,वह आप लोगों का क्या होगा, क्या अब भी कोई भरोसा कर सकता है ? पवन खेड़ा ने कहा कि कैसा आदमी है पहले नौकरियों का वादा किया ,महंगाई कम करने का वादा किया महिलाओं के खिलाफ अत्याचार खत्म करने का वादा करके सत्ता में आए, वाराणसी के लोगो से वोट लिए | पवन खेड़ा ने कहा कि वोट वाराणसी से लेते हैं और काम गुजरात को देंगे क्यों यह क्या न्यायिक बात है ? क्या न्याय संगत बात है ? एक घंटे में दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं इस देश में, एक दिन में 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं एक घंटे में चार महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है |
पवन खेड़ा ने कहा कि इन दस साल में देश को पीछे कर दिया जो स्थिति इस देश के नौजवानों की हुई, इस देश के किसानों की हुई, वह सब आपके सामने है देश के छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए, सेना का जवान चार साल में रिटायर किया जाएगा जबकि प्रधानमंत्री जी 75 साल में भी मौका मांग रहे हैं, 80 में भी मांग सकते हैं 90 भी मांग सकते हैं, वह दीर्घायु हों अच्छा है लेकिन देश के नौजवानों के हक को आखिर क्यों छीना जा रहा है आख़िर देश के नौजवानों का क्या दोष है क्या आप उन्हें 22 – 23 साल की उम्र में रिटायर कर रहे हैं, यह कहां का न्याय है ? 2014 में इस देश को बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था मिली, करोड़ों लोगों देश में गरीबी से उपर उठाया गया लेकिन 2014 के बाद क्या हुआ ? इन दस सालों में बीजेपी ने देश को कहां पहुंचा दिया, जो डर दिखाने, बांटने की कोशिश करते हैं ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करना हम लोगों का परम कर्तव्य है |
पवन खेड़ा ने कहा कि इस सरकार में लोगों को सवाल मांगने पर अपने अधिकार की आवाज उठाने पर डराया जाता है धमकाया जाता है कोई काम नहीं किया और सवाल पूछने पर मुकदमे लिखवाये जाते हैं | पवन खेड़ा ने कहा कि इस बार देश को बचाने का जिम्मा वाराणसी के लोगों पर है आप न्याय पत्र को देखकर वोट दीजिएगा ,पेपर लीक का शिकार जो नौजवान होते हैं उसे देख कर वोट दीजियेगा आपकी बड़ी जिम्मेदारी है ,देश के नौजवानों के बारे में सोचकर वोट करिएगा ,आपके घर में जो नौजवान हैं उनके बारे में सोचकर वोट करिएगा |
पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने, पसीना बहाया है 4,000 किलोमीटर पैदल चले, 6,000 किलोमीटर दूसरी यात्रा की, 11 हजार किलोमीटर इस देश में, इस देश का चप्‍पा-चप्‍पा घूमा, देश का विश्‍वास जीता | अब अगर राहुल गांधी न्‍याय की बात करते हैं, तो ये कितना ही एजेंडा को डीरेल करने की कोशिश कर लें, मोदी जी नए-नए थ्‍योरीज लेकर आ जाएं, झूठ बोलें, लोगों को अब न्‍याय की बात पर भरोसा है लोगो से मिलकर,बात कर न्याय पत्र बनाया है न्याय पत्र में जो भर्ती भरोसा दिया है उन्होंने वादा किया है कि पहले नौकरी पक्की ,30 लाख जो सरकारी पद खाली पड़े हैं उनको भरने का काम करेंगे, जातीय जनगणना कराएंगे, उसके साथ में देश की प्रत्येक गरीब परिवार की महिला को 8500 रुपया महीना ,किसानों का कर्ज माफ होगा,किसानों को कांग्रेस ने हमेशा सम्मान दिया है भाजपा ने तो किसानों को धमकाया और झूठ बोला |
पवन खेड़ा ने कहा कि देश के किसानों को प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऐसा धोखा दिया | एम.एस.पी.पर कानून बनाने की बात की थी लेकिन कानून तो छोड़िए देश के किसानों की इतनी दुर्दशा इस बीजेपी ने कर दी कि किसानों जैसी दुर्दशा किसी की नही हुई,किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी,किसानों की दुगनी आय करने का वादा था कुछ नहीं हुआ, हमने न्याय पत्र में वादा किया है किसानों का कर्ज माफ करेंगे और एम.एस.पी पर कानून बनाएंगे,कृषि के जितने भी उपकरण है उनको जीएसटी के दायरे से बाहर करेंगे, हमने न्याय पत्र में हर एक वर्ग के लोगों के लिए वादा किया है गारंटी दी है,कांग्रेस ने हमेशा काम किया है |
पवन खेड़ा ने कहा कि हम शुरु से अपने न्याय पत्र पर बात कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री जी न जाने कहां-कहां की बातें करते हैं कभी मंगलसूत्र ले आते हैं कभी पाकिस्तान की बात करने लगते हैं कभी भैंस की बात करते हैं कभी मछली, कभी मटन, गुजरात तक चुनाव आया तो पाकिस्‍तान भी घुस गया चुनाव में उसका भी जिक्र शुरू हो गया | जो कभी बात विकसित भारत की करते थे आज पाकिस्तान पर चले गए, भूल जाते हैं इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे एक नया देश बना था लेकिन प्रधानमंत्री जी पाकिस्तान पाकिस्तान का गाना गाकर लोगों के मुद्दों को भटकाने की कोशिश करते हैं | पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी जी के पास कोई ठोस रणनीति इस देश के युवाओं , किसानों , दलितों , पिछड़ों के लिए नहीं है इसीलिए भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है | पवन खेड़ा ने कहा कि जब 272 पर सरकार बन सकती है तो 400 की आवश्‍यकता क्‍यों है? ये सवाल आप अपने आपसे पूछिए, इनसे पूछिए उसका कारण साफ है संविधान बदलने की मंशा है और ये हम नही कह रहे ये बीजेपी के लोग बोल रहे राजस्‍थान की उप मुख्यमंत्री, ज्‍योति मिर्धा बोल चुकी हैं, दीया कुमारी बोल चुकी हैं, उत्तर प्रदेश से अरुण गोविल बोल चुके हैं अनंत हेगड़े जी बोल चुके हैं अब और कितना लोगों से कहलवाना है आपको वाकई संविधान पर इनकी नजर खराब है नीयत खराब है ये बदलने के लिए आतुर हैं |
पत्रकार वार्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मीडिया विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, मीडिया कोर्डिनेटर गरिमा दसौनी,मीडिया चेयरमैन डा सी.पी.राय, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता संजीव सिंह, सुची विश्वास, डा सतीश राय, प्रवक्ता शैलेंद्र और जिला प्रवक्ता नृपेंद्र नारायण सिंह, मौजूद रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]