♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जखनिया में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

स्थानीय जखनिया। आज भाजपा मंडल जखनिया प्रथम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई, साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126 वां एपिसोड बूथ संख्या 209 पर रेडियो के माध्यम से सुना। कार्यशाला की शुरुआत पार्टी के ऋषि महर्षि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जिलामंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भर भारत का यह संदेश इस अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचना है, और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बात को आत्मसात करते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल का हवन पूरे देश में प्रतिद्वनित हो रहा है, भारत की नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता विश्व के लिए एक मिसाल बन रही है। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है प्रधानमंत्री ने जो संकल्प लिया है आत्मनिर्भर भारत का इससे देश के हर नागरिक को जोड़ना है, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाना है। जब देश स्वदेशी अपनाएगा तो जो प्रधानमंत्री की सोच है की 2047 तक भारत विकसित भारत बने उसको कोई रोक नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी कहा कि अगर हम ठान ली इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनायेंगे तो दिखेगा हमारे उत्सव के रौनक कई गुना बढ़ जाएगी, वही वोकल फॉर लोकल की खरीदारी का मंत्र बना लिजिए, ठान लीजिए हमेशा के लिए जो देश में तैयार हुआ है वही खरीदेंगे, जिस देश के लोगों ने बनाया है वही घर ले आएंगे, जिसमें देश की किसी नागरिक की मेहनत है, उसी समान का उपयोग करेंगे, देखेगे भारत सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली बन जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री ने दशहरा, दीपावली, छठ के त्यौहार की बधाई दिया, साथ ही शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, अवधेश यति, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मंत्री रामरतन कुशवाहा, ओमप्रकाश दुबे, दशरथ चौहान, सदानंद राम, पारस पांडेय, चंद्रमा प्रसाद, रामाश्रय पांडेय, शिवाकांत सिंह, अशोक गुप्ता सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]