युवा पत्रकार रेयाज अहमद के पिता इश्तियाक अहमद का निधन, पत्रकारों में शोक*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। दैनिक समाचार पत्र के युवा पत्रकार रेयाज अहमद के पिता इश्तियाक अहमद (उम्र 65 वर्ष) का सोमवार सुबह लगभग 9 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पत्रकारिता जगत में भी गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
इश्तियाक अहमद एक सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से जहां एक परिवार ने अपना संरक्षक खो दिया, वहीं समाज ने एक नेक दिल इंसान को। सोमवार की शाम 7:15 बजे उन्हें उनके निवास स्थान के समीप बैराना वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
दुख की इस घड़ी में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नगर के गणमान्य लोग रेयाज अहमद के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पूरे दिन उनके घर लोगों का आना-जाना बना रहा।
स्थानीय पत्रकारों ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत रखने की बात कही।

















