♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बलिया के एक फर्म के कार्टेल सहित पीडब्ल्यूडी विभाग में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पीडब्ल्यूडी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
उन्होंने कहा कि इटौंजा- कुर्सी- देवा- चिनहट मार्ग के 4 लेन में परिवर्तन के संबंध में प्राप्त अभिलेखों के अनुसार इस मार्ग पर 23 तथा 45 किलोमीटर पर पड़ने वाले दो पुलों का काम पहले पीडब्ल्यूडी को आवंटित किया गया. इस संबंध में राज्य सेतु निगम के एमडी की उत्तर प्रदेश में 60 मीटर से लंबे पुल सेतु निगम द्वारा बनाए जाने के नियम संबंधी अपत्ति पर इसे नियमानुसार सेतु निगम को दे दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद शासन ने एक बार फिर पलटी मारते हुए यह काम पीडब्ल्यूडी को दे दिया.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य एक विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, जिसमें पुल की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया गया है.
उन्होंने कहा कि पहले इस काम हेतु 210 करोड़ का टेंडर निकाला गया और बाद में उसी काम के टेंडर को 301 करोड रुपए का बताया गया, जो स्पष्टतया आपत्तिजनक दिखता है.
इसके अलावा अमिताभ ठाकुर ने बलिया और गोरखपुर जिले के कुल 980 करोड़ रुपए के 6 ऐसे टेंडर के मामले प्रेषित किए, जिनमें बलिया के एक फर्म सी एस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ही बार-बार टेंडर मिले.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अभिलेखों से इन मामलों में एक कार्टेल के बनने की स्पष्ट स्थिति दिखती है. साथ ही इन छहों मामलों में ओवर प्राइसिंग तथा मौके पर निम्नस्तरीय काम के भी आरोप हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पीडब्लूडी मंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सभी आरोपों की उच्चस्तरीय जांच व कार्यवाही की मांग की है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]