♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

-कांग्रेसजनों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका *

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 31 जुलाई, कल संसद भवन में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा जातीय सूचक बयान देकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान किया इस प्रकरण से पूरे देश में अनुराग ठाकुर के प्रति रोष है आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वाराणसी के कचहरी चौराहे पर अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक माफी मांगने को कहा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने किया।
उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की अनुराग ठाकुर द्वारा संसद भवन इस तरह का जातीय सूचक शब्द इस्तेमाल करना अशोभनीय है ।अनुराग ठाकुर ने अपने बेशर्म होने का परिचय दिया है। हम कांग्रेसजन अपने नेता राहुल गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।सदन में अनुराग ठाकुर ने जो बात की वह उनकी ओछी और गिरी हुई मानसिकता को स्पष्ट दर्शाती है। अनुराग ठाकुर ने एक व्यक्ति का नहीं देश की 80% जनता का अपमान किया है। जातीय जनगणना जिसकी मांग है।इसके लिए यह देश उन्हें और उनके आका को कभी माफ नहीं करेगा। उसी विरोध में हम कांग्रेस जनों ने आज बेशर्म अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका है। अनुराग ठाकुर तत्काल राहुल गांधी से माफी मांगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसेन बाबू, प्रदेश प्रवक्ता सजीव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह, गुलशन अली, डॉ उमेश चन्द्र गौड़, जितेन्द्र सेठ, वकील अंसारी, डॉ राजेश गुप्ता, अरुण सोनी, विनोद सिंह, गिरीश पाण्डेय, अशोक सिंह, आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]