
जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के जून माह 2025 की माहवारी कार्य कार्यकारिणी की बैठक जिसमें आय व्यय एवम मेडिकल क्लेम पर चर्चा **

GR News network editor in chief ved Parkash Srivastava
कैमूर भभुआ 18 जुलाई 2025 को समय 4:00 बजे शाम में जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पुस्तकालय भवन जून माह सन 2025 के आय व्यय मेडिकल पर चर्चा की गई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे एवम संचालन महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया बैठक में महासचिव मंटू पाण्डेय ने चर्चा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के विकास संबंधित बिंदुओं पर चर्चा किया गया जो अधिवक्ता इलाज हेतु आवेदन दिए थे उनका इलाज के लिए संघ से दो मेडिकल आवेदन पर बिचार करते हुए पास किया गया। भभुआ सिविल कोर्ट पुराना केंपस एवं अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ का कैंपस परिसर जहां पर अधिवक्ता गण बैठते हैं वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है नगर परिषद के द्वारा इस कैंपस का कूड़ा भी उठाव नहीं किया जाता है। बैठक में अधिवक्ताओं के बिगड़े पंखे को रिपेयर किया जा रहा है जहां जरूरत के हिसाब से नए पंख भी लगाया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौबे महासचिव मंटू पाण्डेय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सदानंद पांडे दुर्गेश कुमार कोषाध्यक्ष अजीत कुमार संयुक्त सचिव निसार अंसारी सहायक सचिव प्रेमनाथ सीताराम यादव मनोज कुमार मिश्रा ऑडिटर शंभू कुमार संगीता कुमारी मनोनीत सदस्य आदित्य नारायण प्रसाद छट्ठू राम आदित्य सिंह कार्यकारिणी सदस्य मुन्नन तिवारी विद्या कुमार पाण्डेय अतुल कुमार तिवारी थे।

















