
कच्छा बनियान गिरोह का शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

“गाजीपुर । गाजीपुर और मऊ जनपद के साथ पूर्वांचल में सक्रिय बिहार के खतरनाक और शातिर कच्छा बनियान गिरोह के शातिर बदमाश रितेश उर्फ निरहू खरवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में ये बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था कि पुलिस से सामना हो गया, इसने पुलिस टीम पर फायर करके भागना चाह, लेकिन पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ओमवीर सिंह ने भी इस घटना की पुष्टि की और बताया है कि स्वाट टीम व थाना दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कच्छा बनियान गिरोह का एक अपराधी रितेश उर्फ निरहू खरवार गिरफ्तार कर कब्जे से 01अदद तमंचा 315 बोर,03 अदद खोखा कारतूस बोर,01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है, अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहद क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षक में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर द्वारा सूचना प्रसारित की गई कि कच्छा बनियान गिरोह का वांछित अभियुक्त रितेश उर्फ निरहू खरवार पुत्र प्रेम चंद्र निवासी ग्राम ओकरी गोला थाना ओकरी गोला जनपद रोहतास बिहार जो शंकरपुर ग्राम के आस पास किसी घटना को कारित करने के लिए घूम रहा है, की सूचना पर शंकरपुर क्षेत्र से आने जाने वाले रास्ते व नहर व सड़क आदि स्थानो पर गाड़ा बन्दी व घेराबंदी करते हुए थानाध्यक्ष दुल्लहपुर व स्वाट टीम द्वारा ग्राम रामपुर पतारी मोड़ नहर तिराहा के पास चेकिंग की जा रही थी कि रात करीब सवा नौ बजे एक व्यक्ति शंकरपुर नहरमार्ग होते हुए संदिग्ध तरीके से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चेकिंग कर रही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतो की तरफ भागा, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में भागते हुए बदमाश पर गोली चलाई गई, जिससे वह घायल हो गया।
“उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस सहित सोने और चांदी के जेवरात और 3 हजार 320 रुपये बरामद हुए। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया”















