
*कांवरियों की सुविधा सहायता सुरक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा *पवित्र श्रावण मास कांवड़ यात्रा* को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कांवरियों के आवागमन की सुगमता, सुरक्षा, व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख गंगा घाटों जैसे ददरी घाट, चितनाथ आदि घाटों का स्थालीय निरीक्षण कर समुचित व्यस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और कावंरियों के आने जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
*सादर*
*पुलिस अधीक्षक*
*जनपद गाजीपुर*

















