
एकता संगठन और विकास के लिए संयुक्त श्रीमाली महासभा की जिला चंदौली इकाई का गठन हर्षोल्लास सहित संपन्न* ,

*GRNews Network Brodcast centre* editor in chief Ved Prakash Srivastava
चंदौली ।संयुक्त श्रीमाली महासभा की चंदौली जिला इकाई का गठन समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। समाज में एकता, संगठन और विकास को केंद्र में रखते हुए यह गठन श्रीमाली समाज के नवोदय का प्रतीक माना जा रहा है। गठन में रघुवर श्रीमाली को अध्यक्ष, भोला सैनी मुगलसराय को महामंत्री, अशोक श्रीमाली व मन्नू श्रीमाली को उपाध्यक्ष, रूपेश श्रीमाली को कोषाध्यक्ष, बजरंगी श्रीमाली व सोनू श्रीमाली को मंत्री तथा राहुल श्रीमाली सहित अन्य को सदस्य मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा को विशेष रूप से बढ़ाया और वाराणसी जिला के पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वाराणसी जिला अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार सैनी, वाराणसी जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष सैनी,(चंदौली) महामंत्री श्री राजकुमार श्रीमाली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक श्रीमाली उपस्थित रहे, तथा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक श्रीमाली ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति डॉ. कालूराम श्रीमाली के योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। जिला अध्यक्ष श्री बृजेश सैनी ने संगठन और युवा सहभागिता पर बल दिया, व उपाध्यक्ष श्री संतोष सैनी ने बताया कि संयुक्त श्रीमाली महासभा का उद्देश्य क्या है उसके बारे में विशेष दिशानिर्देश दिया, वहीं महामंत्री श्री राजकुमार श्रीमाली ने फुले दंपती के समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य बंधु एवं युवाओं की उत्साही उपस्थिति रही। जब संगठन सशक्त होता है, तभी समाज का भविष्य सुरक्षित और सम्मानित होता है।”
















