♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल को शिक्षक नेता सनत कुमार ने हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद न कराए जाने हेतु दिया ज्ञापन*/

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava

वाराणसी।रोहनियां विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ सुनील पटेल को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने मांग रखी है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बन्द किया जा रहा है। प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुये हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पूर्व भी एक ही परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का संविलियन करके प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिये गये हैं। वर्तमान में चल रही मर्जर प्रक्रिया से जहाँ छात्रों से विद्यालयों की दूरी अधिक होगी, वहीं हजारों रसोईयों की सेवा समाप्त हो जायेगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधान/विद्यालय प्रबन्ध समिति पर दबाव बनाकर विद्यालय बन्द करने के समर्थन में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। लोकतंत्र में इस प्रकार विद्यालय बन्द करके नौनिहालों की शिक्षा से खिलवाड़, हजारों प्रधानाध्यापकों के पद एवं रसोईयों की सेवा समाप्ति जैसे निर्दयी एवं कठोर निर्णय की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे जन विरोधी व बच्चों को शिक्षा अधिकार से वंचित करने वाले आदेश को निरस्त किया जाय। विधायक जी ने माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को अवगत कराने हेतु शिक्षकों को आश्वस्त किया गया। सनत कुमार सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल में आराजी लाइन्स के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह काशी विद्यापीठ के मंत्री अनूप सिंह,राजेश सिंह,संजय राय,वेदप्रकाश सिंह,मनोज कुमार, चंद्रप्रकाश यादव,सकलनारायण सिंह,तूफानी यादव, मनीष सिंह, विवेक सिंह आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]