*गाज़ीपुर।पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में माह जनवरी से माह जून तक 311 गुमशुदा एवं अपहृताओं को बरामद किया

G R News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
* गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लापता/गुमशुदा/ एवं अपहृताओं/अपहृतों को ढूंढने,उन्हें बचाने और उनका पुनर्वास करने हेतु चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” (Operation Muskaan) जिसका मुख्य उद्देश्य लापता/गुमशुदा/ एवं अपहृताओं/अपहृतों खोजना और उन्हें उनके परिवारों से मिलाना,पुनर्वास करना, जिसमें चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सहायता एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना शामिल है ।
* जिसके क्रम में जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा प्रभावशाली कार्य करते हुए अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत माह जनवरी से माह जून 2025 तक *कुल- 311* गुमशुदा एवं अपहृताओं को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है । इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों पर पुलिस टीमों का गठन कर बरामदगी हेतु लगाया गया था,जिनके द्वारा गुमशुदा एवं अपहृताओं/अपहृतों को सकुशल बरामद किया गया है ।
* *बरामदगी का मासिक विवरण*
* जनवरी – *50*
* फरवरी – *52*
* मार्च – *54*
* अप्रैल – *54*
* मई – *54*
* जून – *47*
* *कुल योग -311*
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*
















