♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*डीएम की अध्यक्षता में तहसील जखनिया में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न 168शिकायती पत्रों 18का मौके पर निस्तारण जिले में कुल477में 44 का निस्तारण**

*GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 09 जून, 2025 (सू0वि0) – जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 168 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 18 का निस्तारण ।जिले में कुल477शिकायती पत्रों में 44 का निस्तारण जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  44 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 32 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 112 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया  तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदर जखनियां, क्षेत्राधिकारी जखनियां एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
……………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]