♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**काशीरत्न एवं शान-ए-काशी अलंकरण से 19 विभूतियाँ हुई अलंकृत। **

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। 3 जून, विकसित भारत के निर्माण में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है मीडिया का कार्य लोगों के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। उक्त बातें मंगलवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पाणिनि भवन सभागार में सामाजिक विज्ञान विभाग एवं इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसवां राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न एवं शान-ए-काशी 2025 और विकसित भारत के विकास में मीडिया की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पद्मश्री पं० गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने कही।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मीडिया शासक एवं जनता के बीच की सेतु है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया शासन की बातों को किस तरह से प्रस्तुत करती है कि दुनिया के समक्ष देश की समारात्मक छवि बन सके। पश्चिक के देश मशीन के अधीन मनुष्य को रखते हैं लेकिन भारत देश में मनुष्य के अधीन मशीन हैं।

विशिष्टि अतिथि आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के निदेशक राजेश गौतम ने कहा कि मीडिया एवं सचेतक की भूमिका निभाता है और समाज को गति देने का काम करता है। सामारोह का शुभारम्भ पूजा पण्ड्या द्वारा मंगलाचरण एवं आगंतुक अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत पूर्व विभागाध्यक्ष (साामाजिक विज्ञान विभाग) प्रो राजनाथ व विषय प्रवर्तन विभागाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने किया।

इस अवसर पर दृष्टि पत्रिका का विमोचन आगंतुक अतिथियों द्वारा किया गया।

समारोह में वाचस्पति डॉ दिव्य चेतन ब्रम्हचारी, शम्भू शरण श्रीवास्तव, श्रीमती राधा सिंह, प्रभात वर्मा, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, पं सुखदेव मिश्र, डॉ विमल कुमार त्रिपाठी, श्रीमती अपर्णा सिंह एवं कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) को काशीरत्न अलंकरण एवं अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ श्याम बिहारी मिश्र, आशुतोष शास्त्री, माधुरी मिश्रा, रश्मि त्रिपाठी, पूजा पण्ड्या, डॉ अंशु शुक्ला को शान-ए-काशी अलंकरण और डॉ ओम प्रकाश शर्मा और डॉ सुभाष चंद्र को आईएजे लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड व इंजि० रामनरेश ‘नरेश’ और विक्रम कुमार को आईएजे नागरिक अभिनंदन 2025 अलंकरण से अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम, पगड़ी प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम आये अतिथियों का आईएजे परिवार द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कैलाश सिंह विकास द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ नितेश कुमार गुप्ता, डॉ राहुल सिंह, हृदय नारायण द्विवेदी, जियाउद्दीन फारूकी, विजयता सचदेवा, गीता राय, अर्जुन सिंह, आशीर्वाद सिंह, मुहम्मद दाउद, आनन्द कुमार सिंह, जफरूद्दीन फारूकी, विनय कुमार श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, राजू वर्मा, अमित कुमार पाण्डेय, मोती लाल गुप्ता, राधा सेठ, तेजस कुमार सिंह, डॉ ज्योति सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129