
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं एसपी की उपस्थिति में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न,15 दिनों के भीतर पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण का डीएम ने दिया निर्देश* *

*GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 24 मई, 2025 (सू0वि0) – जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक डा0ईरज राजा की उपस्थिति में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर मे सम्पन्न हुआ।
जिला सैनिक बन्धु बैठक को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) के द्वारा संचालन किया गया। बैठक मे .जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत के बारे में स्वयं पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को पत्र जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला सैनिक बन्धु बैठक में आयी शिकायतों का किसी भी स्थिति में 15 दिन के अन्दर ं सम्बंधित विभाग द्वारा निस्तारण कराते हुए रिपोर्ट सम्बन्धित आवेदनकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध करायी जायें। बैठक मे स्टेशन हेडक्वार्टर, वाराणसी कैण्ट की टीम के द्वारा पेंशन से सम्बंधित 18 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।. बैठक जिलाधिकारी ने स्पर्श टीम हेतु जिले स्तर पर ही टीम के लिए रूम आवंटन हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) ज्ञानेन्द्र प्रसाद, स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी की 3 सदस्यीय स्पर्श टीम , विनोद कुमार, अनिल कुमार, बालकृष्ण यादव, विनोद त्रिपाठी, हीरालाल व जनपद के 75 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रकासित।

















