
गहमर में तिरंगा यात्राः ऑपरेशन सिंदूर* *की सफलता पर भाजपा ने किया आयोजन, सैनिकों के सम्मान में लगे जयकारे*

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
गहमर, गाजीपुर।एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े गांव में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक सुनीता सिंह और भाजपा जिला मंत्री विष्णु सिंह ने किया।
यात्रा थाना के पास स्थित मिडिल स्कूल से शुरू हुई। यह राम चबूतरा के पूर्व दिशा में पोखरा के पास समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही भारतीय सैनिकों के सम्मान में जयघोष किया।
*पूरा देश सेना के साथ है*
पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि गहमर गांव का नाम देश के इतिहास में गर्व से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसलिए ग्रामवासियों ने सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली।
जिला मंत्री विष्णु सिंह ने बताया कि भारतीय सैनिकों के पराक्रम के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में सेना के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यात्रा में परीक्षित सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, अनिल यादव, जमुना राय, बुधनारायण उपाध्याय, सुधीर सिंह, सिंटू बाबा, गुप्तेश्वर यादव और सेक्टर संयोजक मनोज चौधरी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।








