♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: काशीदास पूजन में करंट का कहर: सिपाही समेत चार की मौत, एक साथ जलीं चार चिताएं*

GR NEWS *Network Brodcost* *centre* office Special Reporter Ahshan khan

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार को सुबह आस्था के बीच करंट का कहर टूट पड़ा। काशीदास बाबा के पूजन के दौरान मंडप लगाने में इस्तेमाल गीला बांस हाईटेंशन लाइन से छू गया। पलक झपकते ही सिपाही समेत सात लोग करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही चार की मौत हो गई। गांव में कोहराम मच गया, चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह डंडों से झुलसे लोगों को बिजली से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में सिपाही, उसका भाई और दो अन्य युवक शामिल हैं — चारों यादव समाज से थे। एक साथ चार चिताएं जलने से गांव गम में डूब गया।
*शुभता का प्रतीक झंडे में पल्लव बांधने के दौरान टूटी चार जिंदगियां:*
मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में सुरेंद्र यादव के घर पर काशीदास बाबा का पूजन चल रहा था। केले और बांस से मंडप सजाया गया था। एक बांस पर झंडा पहले से लगा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उसमें आम की पल्लव बांधने के लिए बांस को झुकाया गया। जब दोबारा बांस को खड़ा किया गया तो वह ऊपर से गुजर रही 55 फीट ऊंची हाईटेंशन लाइन (4 लाख वोल्ट) से टकरा गया।
बांस को थामे 10 में से सात लोग करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से बांस बीच से जलकर टूट गया। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। करीब 200 लोग वहां मौजूद थे। कुछ युवकों ने डंडों से बांस को हटाया और बिजली विभाग को सूचना दी। सप्लाई बंद कराई गई, लेकिन तब तक जानें जा चुकी थीं।
सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी और बहन अस्पताल भागी चली आईं। पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों शवों को देख गांव में मातम पसर गया। पूरे जिले में इस हादसे की चर्चा है।विद्युत तार से बॉस के स्पर्श होने से चार लोगों की मऊ स्थित फातिमा चिकित्सालय में मौत हो गयी है |मृतकों में छोटेलाल यादव( उम्र 35) वर्ष,रविंद्र यादव उर्फ कल्लू उम्र( 29 वर्ष) ,गोरख यादव (उम्र 23 वर्ष) ,अमन यादव (उम्र 19 )वर्ष सभी नरवर गांव के निवासी है, कई लोगों के घायल होने की सूचना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]