
*सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं,किया सभी थानों, सर्किलों के अपराध की समीक्षा*सभी प्रकार के*अ पाराधियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

*GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर।दिनांक 16.05.2025* को *पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में *सैनिक सम्मेलन* किया गया। सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात् सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के साथ *अपराध समीक्षा बैठक* की गई। महोदय द्वारा बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग व जनसुनवाई प्रा0 पत्र, आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाज़ीपुर*









