♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पहली पाठशाला हमें गढ़ती है -अनुष्का

GRNews Broadcast centre* editor in chief Ved Prakash Srivastava
कानपुर। ” पहली शिक्षक माँ और पहली पाठशाला हमें गढ़ती है इसलिए मैं अपनी प्रथम पाठशाला को नमन करने ,शिक्षा की मजबूत नीव पर मुझे आगे की शिक्षा के लिए तरासने वाले गुरुजनों को प्रणाम करने आई हूँ। ” यह भावुक अभिव्यक्ति हाई स्कूल परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफल होने के बाद अपनी प्रथम पाठशाला शिवराजपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बरहमापुर पहुँची अनुष्का तिवारी की है, जिसकी प्राथमिक शिक्षा इस परिषदीय विद्यालय से हुई है।अनुष्का ने जूनियर हाई स्कूल की शिक्षा संविलयन विद्यालय दुबियाना शिवराजपुर कानपुर से प्राप्त की।पिता दीपक तिवारी,माता श्रीमती पूनम तिवारी की मेधावी बिटिया अनुष्का ने बताया की प्राथमिक विद्यालय की अनुपमा शर्मा मैडम,ममता शुक्ला मैडम, वत्सला मैडम ,अनिल पाल सर ने बच्चों के शिक्षक और अभिभावक की भूमिका में प्राथमिक शिक्षा में जो परिश्रम किया उसका सुफल है की मुझे हाई स्कूल परीक्षा में 88 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता मिली है। विद्यालय की शिक्षिका वत्सला सिंह ने कहा है की परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं यह बात इंग्लिश मीडियम स्कूलों की चमक दमक के व्यामोह में फंस कर भारी भरकम फीस भरने वाले अभिभावकों को समझने की जरुरत है। परिषदीय विद्यालयों को दोयम दर्जे का समझने वालों को यह बात समाज के जिम्मेवार लोगों को भी समझानी चाहिए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]