♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बांसुरी के मधुर सुरों को सुन लोग हुए मंत्रमुग्ध फ़ोटो : सनबीम में कार्यक्रम का शुभारंभ करते एसडीएम व बासुरी कलाकार डॉ राकेश कुमार

G R News network editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर (ब्यूरो) : स्पीक मैके तथा दिलदारनगर सनबीम विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को विद्यालय परिसर में ‘बांसुरी’ एक भारतीय पारंपरिक बांसुरी वादन शैली का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार डॉ राकेश कुमार द्वारा छात्रों के समक्ष बांसुरी वादन की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्‍य अतिथ‍ि लोकेश सिंह एसडीम सेवराई
व इनकी धर्मपत्नी इंदू सिंह रही।
इस अवसर पर छात्रों ने बांसुरी वादन से सम्बन्धित विभिन्न बारीकियों को देखा और सीखा तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे तथा बांसुरी वादन के प्रति गहरी रुचि दिखाई कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों ने मंच पर उपस्थित होकर बांसुरी के मधुर सुरों के द्वारा वातावरण को इस तरह स्थापित किया कि दर्शक तत्कालिक वातावरण मे पूरी तरह कार्यक्रम के साथ जुड़े रहे। कार्यक्रम के दौरान बासुरी वादन के मिले-जुले कौशल को देखकर उपस्थित जनसमूह सम्मोहित होकर कार्यक्रम का रसास्वादन कर रहा था। बांसुरी, एक पारंपरिक भारतीय बांस की बांसुरी, भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक प्रमुख वायु वाद्य है। अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत करते हुए विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह निदेशक नवीन कुमार सिंह व निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव ने किया। स्‍पीक मैके के बारे में अभिभावकों तथा बच्‍चों जानकारी विद्यालय के कोआर्डिनेटर श्री दीपनरायाण जी ने दी। कार्यक्रम का संचालन आरूशी जायसवाल व मदीहा खातून कक्षा 10 ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]