♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सेवराई में अवैध खनन पर तहसीलदार की कार्रवाई: अमौरा में मिट्टी से लदे कई ट्रैक्टर पकड़े, चालक वाहन छोड़कर भागे**

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर सेवराई तहसील के अमौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़ हुआ है। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने मौके पर छापेमारी कर कई मिट्टी से लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ चालक मिट्टी वहीं गिराकर भाग निकले, जबकि कुछ ने अपने वाहन भी छोड़ दिए।
तहसील क्षेत्र में अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। तहसीलदार जब एक निजी काम से अमौरा गए थे, तब उन्होंने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को देखा। उन्होंने तुरंत चालकों को रोका और पूछताछ शुरू की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हजारों ट्राली मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। यह काम ज्यादातर रात में किया जाता है। कुछ लोगों का आरोप है कि यह सब तहसील और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।
तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए चालकों की भी पहचान की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]