बाबा साहेब अम्बेडर के विचारों को करें आत्मसात- प्रमोद*वर्मा**

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
जखनिया गाज़ीपुर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जन्म जयंती ग्राम सभा जखनिया गोविंद अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया और ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता, अशोक गुप्ता के साथ जन्मदिन का केक काटा। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा बाबा साहब महामानव थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, शोषित, वंचित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वह अपने समाज से बार-बार कहते रहे संगठित हो, शिक्षित हो और अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहो। वह कहते थे शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा। बाबा साहब महान शिक्षाविद थे उनके पास 32 डिग्रियां थी, 64 विषयों के मास्टर थे और 9 भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने विश्व के सबसे वृहद लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान की रचना किया। उन्होंने समाज से वंचित लोगों को अधिकार दिलाया। आज उनका जन्मदिन पूरे देश में महा उत्सव के साथ मनाया जा रहा है। बाबा साहब के विचार समाज में किए गए कार्य किसी महान संत से कम नहीं। वह हम सबके पूज्यनीय है। इस जन्मदिन के अवसर पर हम सब लोगों को यह प्रण करना चाहिए कि उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करें। इस अवसर पर व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, चंद्रदेव राम, पाचू कुशवाहा, शिजोर राम, अनिल राम, संजय राम, कन्हैया राम, बाबूलाल राम, रमाकांत, संदीप, प्रकाश, धनंशु, दीपक राम, शिव किशोर राम, सहित ग्राम के ग्राम सभा की सम्मानित जनता माताएं, बहने उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन जगदीश राम ने किया।

















