♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*योगी सरकार के 8वर्षो में यूपी बना सशक्त – प्रमोद* वर्मा*

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava

जखनियागाज़ीपुर। भाजपा के 46वां स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा 8 वर्ष में गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी के कल्याण के लिए डबल इंजन की यूपी सरकार ने जो काम किया है उस काम को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा के हर बूथ पर जाकर गांव चलो अभियान के तहत सरकार की योजनाओं को पत्रक के माध्यम से वितरित करके अवगत करा रहे हैं। इसी क्रम में आज जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 209 पर किसान नौजवान, व्यापारी बंधु, माता, बहनों से मिलकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और पत्रक बाटा। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है उनके उपयोगी योजनाओं के कारण 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार बनी है दोनों डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में शोषित, वंचित, किसान, नौजवान, माता बहनों के लिए अनेकों उपयोगी योजनाओं को चलाया है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को हो रहा है। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा भाजपा सरकार में समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सशक्त नारी, गरीब कल्याण योजना के कारण सशक्त प्रदेश बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लोगों को बैंक में अपने उद्योग धंधों के लिए ऋण मिल रहा है, किसानों को सम्मान निधि, विधवा वृद्धा माता बहनों को पेंशन, नौजवानों को रोजगार, मजदूर गरीबों को आयुष्मान कार्ड सहित प्रदेश की जनता अनेक योजनाओं का लाभ उठा रही है जिससे उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 5 करोड लोग उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और प्रदेश भय, भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, शैलेंद्र प्रजापति, अजय विक्रम सिंह, राजेश जायसवाल, संतोष यादव सहित प्रमुख लोग उपस्थित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]