♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाज़ीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में संस्था के 56 पत्रकार सदस्यों 10 लाख का दुर्घटना बीमा***

GRNews Network & Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 16 जनवरी, 2026 (सू0वि0)- प्रेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को पत्रकारों के लिए बीमा शिविर का आयोजन किया गया। गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में संस्था के 56 पत्रकार सदस्यों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया गया। मुख्य डाकघर गाजीपुर में प्रेस क्लब की ओर से आयोजित शिविर में जिले के सभी क्षेत्रों के पत्रकारों ने उत्साह  के साथ बढ़-चढ़़ हिस्सा लिया। बीमा शिविर के पहले चरण में शुक्रवार को पत्रकारों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया गया। इस बाबात जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था अपने सभी सदस्यों को हर वर्ष यह सुविधा प्रदान करती है। जिसके तहत इस वर्ष प्रथम चरण में सदस्यों का बीमा कराया गया है। प्रेस क्लब के शेष सदस्यों का आगामी दिनों में कैम्प लगाकर बीमा कराया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रेस क्लब अपने सदस्यों समेत जिले के पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्यरत है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के लिए प्रेस क्लब निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शिविर में संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण के0के0 सचिव विनित दुबे, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय राजू, संजीव कुमार, रजत, संदीप शर्मा सोनू, अंजनी कुमार तिवारी सोनू, आदि मौजूद रहे।


……………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]