
* *जिले की टॉपर बिटिया आरोही दुबे को सम्मानित किया ,समीक्षक संपादक राजीव ओझा ने*

*GRNews Network Brodcost center reporter mirzapur Amit srivastav*
चुनार (मिर्जापुर ) ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा मे 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मीरजापुर जिले की टापर छात्रा आरोही दूबे के सीखड़ ब्लाक के गोरईयां ग्राम स्थित आवास पर प्रतिभावान बिटिया को वरिष्ठ संपादक-समीक्षक राजीव कुमार ओझा ने चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट कर गत दिनों सम्मानित किया। आर्थिक संकट से जूझ रहे ग्रामीण परिवेश की इस मेधावी बिटिया को इस मुकाम तक पहूचाने मे उसकी शिक्षिका मां श्रीमती नीतू दूबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आरोही ने खराब स्वास्थ्य के बीच हाई स्कूल की परीक्षा दी थी और 91प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल की थी।आरोही का उत्साह वर्धन करते हुए श्री ओझा ने कहा की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने को अपना लक्ष्य बनाओ और लक्ष्य प्राप्ति तक सोशल मीडिया से दूर रहकर औसतन सात घंटे एकाग्रचित्त होकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने मेधावी बिटिया आरोही से कहा दृढ इच्छा शक्ति हो तक निर्धारित लक्ष्य हासिल करना आसान होता है। उन्होंने आरोही को बिना नागा हर सुबह खुद से खुद संवाद कर यह दोहराने की सलाह भी की- हाँ मैं कर सकती हूँ ,हाँ मैं लक्ष्य प्राप्ति करके दिखाउंगी भी। आरोही ने श्री ओझा एवं उनके साथ आए नगर पालिका परिषद चुनार के चेयरमैन मंसूर अहमद, पत्रकार मित्र रूपेश पाण्डेय एडवोकेट,रतन पाण्डेय, अभयराज मिश्रा, ताराशंकर त्रिपाठी को आश्वस्त किया की सिविल सेवा में सफलता हासिल करना मेरा लक्ष्य भी है सपना भी।

















