♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समाजवादी महिला सभा ने दिल्ली सीएम का फूंका पुतला

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध जताया। अखिलेश जी पर हुए अमर्यादित टिप्पणी से समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता आक्रोशित और मर्माहत है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश जी की पीडीए समाज में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। लगातार पार्टी की चल रही पीडीए चर्चा कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ ने भाजपा नेताओं को बेचैन कर दिया है। जिससे घबड़ाकर भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के इस नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा ने कहा भाजपा नेता लाज हया सब खो चुके हैं। पूरा देश मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग है, महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। हम तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते ही थे अब तो सुप्रीम कोर्ट भी इस बात को तस्दीक कर रहा है। यह सरकार जनता का ध्यान बुनियादी सवालों से भटकाने के लिए गाली गलौज पर उतर आयी‌है। भाजपा नेताओं में न लोकतांत्रिक संस्कार बचे हैं न मर्यादा। पुतला दहन में मुख्य रूप से पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ सीमा यादव, संगीता गुप्ता,रीना यादव, बिंदु बाला बिंद, कंचन रावत, अनीता यादव, ममता यादव,नीलम यादव,वर्षा यादव,धनु यादव,चंदन सोनकर, अनीता यादव शामिल थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129