
मिट्टी की सेहत से जुडी है हमारी सेहतः सरिता अग्रवाल*।

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 05 नवंबर, 2025 (सू0 वि 0)नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर में आयोजित जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी एवं मृदा स्वास्थ्य कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये किसानों एवं नागरिकों से अपील की कि मिट्टी की सेहत बिगडने के कारण हम सबकी सेहत भी प्रभावित हो रही है। उन्होने कहा कि रसायन मुक्त खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा जिससे विभिन्न प्रकार की कैंसर जनित बीमारियों, मधुमेह, मोटापा एवं नवजात शिशुओं की विकलांगता को रोका जा सके। श्रीमती अग्रवाल मिट्टी की सेहत के साथ-साथ उन्होने सभी किसानों से अपील की कि प्लास्टिक से मुक्ति के अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करें क्योकि प्लास्टिक को आसानी से नष्ट नही किया जा सकता और प्लास्टिक कचरे के कारण नगर की साफ-सफाई में दिक्कते आ रही है एवं नालियों जाम हो जा रही है। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये उप कृषि निदेशक विजय कुमार द्वारा मृदा स्वास्थ्य के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये किसानों से आग्रह किया गया कि संतुलित मात्रा मे ही उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानो से अपील की कि जानवरों के मल-मूत्र, पराली एवं अन्य फसल अवशेष तथा हरी खाद एवं उचित फसल चक्र के द्वारा मिट्टी के सेहत को सुधारा जा सकता है। उप कृषि निदेशक ने उपस्थित कृषि सखियों एवं किसानों से अपील की कि प्राकृतिक खेती मे शुरूवाती वर्षों में कम उत्पादन से न घबरायें क्योकि मिट्टी की सेहत सुधरने पर कुछ वर्षों बाद अपेक्षित उत्पादन स्तर प्राप्त हो जाता है। साथ ही प्राकृतिक उत्पाद का बाजार मूल्य काफी अधिक होता है जिसके कारण कुल मिलाकर किसान को आर्थिक नुकसान नही होता है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि डी०ए०पी० उर्वरक के स्थान पर एन०पी०के० और टी०एस०पी० का प्रयोग करें दोनो मे एक ही तत्व पाया जाता है उन्होंने बताया कि कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 08.12.2025 से दिनांक 19.12.2025 तक विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत ग्राम स्तरीय 435 किसान पाठशाला का दिनांक 12.12.2025 से दिनांक 29.12.2025 तक आयोजित किया जायेगा और दिनांक 23.12. 2025 को किसान सम्मान दिवस मनाया जायेगा।
कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर के वैज्ञानिक डा० डी०के० सिंह, डा० ओमकार सिंह, व डा० एस०के० सिंह द्वारा मृदा स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी इस अवसर पर स्टाल के माध्यम से मिट्टी की जाँच, बायोपेस्टिसाईड, प्राकृतिक नीम आयल, एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गयी। इस विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले छः प्रगतिशील किसानों को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ही कृषि विज्ञान केन्द्र आकुशपुर द्वारा कृषि संकाय के छात्रो. अध्यापकों और किसानों को जागरूक करने के लिये अलग से गोष्ठी एवं कार्यक्रम किया गया।


















