♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चोरी की 9 बाईक के साथ तीन शातिर चोर धराये

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava

दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने चोरी की 9 बाईक के साथ तीन बाईक चोरों को रक्साहां गांव के बाहर कांशीराम आवास खंडहर से बुधवार को बरामद किया।इसकी जानकारी  सीओ जमानियां अनिल कुमार ने मीडिया के समक्ष चोरों को पेश कर जानकारी दी।पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय पेश किया गया।
सीओ जमानियां अनिल कुमार ने बताया की  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेंकिग के दौरान खेसारी उर्फ शहबाज अहमद निवासी ग्राम पियजुआ थाना नगसर हाल्ट के पास से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद हुई। कड़ाई से पुछताछ कि गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ के अन्य दो साथी  दीपक कुमार निवासी पियजुआ थाना नगसर हाल्ट व उत्तम यादव व निवासी नगसर नेवाजू राय थाना नगसर हाल्ट इस वक्त रक्साहां गांव के बाहर कांशी राम आवास के खंडहर में मौजूद है। जिनके पास और भी मोटरसाईकिल रखी हुई है। इस मोटरसाईकिल को मैं रामगढ़ बिहार बेचने जा रहा था। इस पर पुलिस टीम को लेकर कांशी राम आवास पहुँचकर दीपक कुमार व उत्तम यादव को पकड़कर पुछताछ की गयी तथा उसी आवास के अन्य दो कमरो से 8 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई।चोरी हुई बाईको का स्थानीय थाना सहित कासिमाबाद,रेवतीपुर,गहमर व नगसर हाल्ट थाना में मुकदमा भी पंजीकृत है।सीओ ने बताया कि इस सफल बरामदगी में टीम में इंस्पेक्टर के अलावा शामिल ताजपुर कुर्रा चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह चंदेल,उप निरीक्षक राजितराम यादव,मुख्य आरक्षी सुजीत सिंह, रवि राय व अन्य शामिल थे।पुलिस टीम अन्य बाईक चोरों को पकड़ने में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]