♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला जज और डीएम – एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, ली जानकारी*

GR News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर : जिला जज धमेंद्र कुमार पांडेय,जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने सामुहिक रूप से जिला कारागार का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय,महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया।

कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बंदीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

इसके उपरान्त जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों से उनके खान- पान, साफ- सफाई तथा प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौके पर सी जी एम स्वप्न आनन्द, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल कुमार पाण्डेय, उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]